उत्तर प्रदेश के लोग हो जाएं सावधान, इन जिलों में होगी 48 घंटों में बहुत भारी बारिश

उत्तर प्रदेश के लोग हो जाएं सावधान, इन जिलों में होगी 48 घंटों में बहुत भारी बारिश
 
MY NEW JOBS
Author
फॉलो करें
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के मध्य और पूर्वी हिस्सों में कई दिनों से भारी बारिश हो रही है|भारी बारिश के कारण प्रदेश में अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है|पिछले 24 घंटे के अंदर भारी बारिश के कारण 14 लोगों की मरने की सूचना मिल चुकी है|

बारिश बनी मुसीबत


Third party image reference
प्रदेश के मध्य और पूर्वी भाग में कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण सड़कों और गलियों पर पानी भर गया है|इसके कारण लोगों को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है|भारी बारिश के कारण लोगों का अपने घर से भी निकलना मुश्किल हो गया है|कई स्थानों पर तो कई लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है|

बहुत भारी बारिश


Third party image reference
वहीं मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के पूर्वी तथा मध्य भाग के कई जिलों में अगले 48 घंटे के अंदर बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है|मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 48 घंटों में उत्तर प्रदेश के की राजधानी लखनऊ समेत सुल्तानपुर, वाराणसी, बहराइच, और इलाहाबाद जिलों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है|

अन्य जिलों में बारिश


Third party image reference
मौसम विभाग ने लखनऊ ,सुल्तानपुर, वाराणसी, बहराइच, और इलाहाबाद जिलों में गुरुवार और शुक्रवार को बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है|इसके अलावा इन जिलों के आसपास के अन्य जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है|मौसम विभाग ने कहा है कि अगले चार-पांच दिनों तक इन क्षेत्रों में इसी प्रकार का मौसम बने रहने की संभावना है|

जानकारी प्राप्त करें

दोस्तों यदि आपको भी जानना है कि आपके राज्य या जिले में किस दिन होगी बारिश तो आप हमसे इस विषय में प्रश्न करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|हमारा आप सभी से निवेदन है कि आप इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करें तथा इसे लाइक भी जरूर करें|

हमें फॉलो करें

मौसम संबंधी जानकारियां समय-समय पर प्राप्त करने के लिए आप हमें फॉलो अवश्य करें|

Subscribe to receive free email updates:

0 Response to "उत्तर प्रदेश के लोग हो जाएं सावधान, इन जिलों में होगी 48 घंटों में बहुत भारी बारिश"

Post a Comment

Aadhar card lon yojana kyahe or Aadhar card se lon kese le puri jankari

Aadhar card lon yojana kyahe or Aadhar card se lon kese le puri jankari Relve group D ki badi jankari mate click kriye        Hello...